File not found
INSPIRATION

एशियाई खेलो में भारत ने दिखाया दम !

 इस बार एशियाई खेल इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में हो रहे है | पिछले कुछ बर्षो में भारत खेलो में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा है | एशियाई खेलो के पहले ही दिन भारत ने एक गोल्ड और एक ब्रांज पदक जीत लिया | फ्री स्टाइल कुश्ती में भारत की पूजा ढांडा को उत्तर कोरिया की जोंग म्योंग सुक ने सेमीफाइनल में हरा दिया | साक्षी मलिक भी सेमीफइनल में फ्री स्टाइल कुश्ती में कजाकिस्तान की आयलु कैसिमोवा से हार गयी | भारत ने दो मेडल खोये | विनेश फोगाट ने क्वार्टर फाइनल में कोरिया की किम हंगजू को मात्र 100 सेकेण्ड में 11 -0 के विशाल अंतर् से हरा कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली | विनेश फोगाट सेमीफाइनल राउंड जीत कर फाइनल में पहुंच चुकी है | इसी के साथ भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है |

भारत के मानवसंधु और लक्ष्य  पुरुष निशानेबाजी में सेमीफाइनल में पहुंच चुके है | मानव पहले और लक्ष्य चौथे स्थान पर रहे | भारत की महिला फुटबॉल टीम लगातार तीसरी बार हार का मुँह देख रही है | भारतीय महिला टीम पहले चीनी ताइपे से फिर कजाकिस्तान से और अब तीसरी बार कोरिया से भी हार गयी है | जबकिपुरुषो की टीम ने मलेशिया की टीम को हरा कर अपनी बढ़त बना रखी है | भारतीय महिला बैटमिंटन क्वार्टर फाइनल में ही जापान से हार कर बाहर हो गयी है | भारत की टेनिस खिलाडी अंकिता रैना ने इंडोनेशिया की बीट्रीस गुमुल्य को हराया | भारतीय महिला कब्बडी टीम ने थाईलैंड को हरा कर लगातार दूसरी बार  जीत दर्ज की |भारत के निशानेबाज दीपक कुमार ने देश के लिए एयर राइफल स्पर्धा में पदक जीता |