File not found
INSPIRATION

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भाषण की 10 बड़ी बातों पर एक नजर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले से तिरंगा फहराकर  कई बड़ी घोषणाएं की और इस दौरान उन्होंने सरकार के द्वारा पिछले चार सालों में किये गए काम काज का भी विवरण दिया। प्रधानमंत्री जी ने बताया कि किस प्रकार से पिछले चार सालों में देश की विकाश गति  पिछली सरकार की तुलना में कई गुना बढ़ गयी है। अपने भाषण में मोदी जी ने विभिन्न योजनाओं के साथ - साथ गरीब, किसान, युवा, महिला सहित हर वर्ग के लोगों की बात की।

१.भ्रष्टाचार को रोकने की दिशा में अनेक प्रयास किये गये है | कई करोड़ लोग ऐसे थे जो सिर्फ कागजो में जीवित थे जिनका वास्तविकता से कोई नाता न था | लोग इनके नाम से सरकारी योजनाओ का लाभ ले रहे थे | इसे रोका गया है |

२ देश भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में बराबर सहयोग दे रहा है | चार साल में कर दाताओ की संख्या ४ करोड़ से पौने सात करोड़ हो गयी है|  

३ ३ लाख संदिघ्ध कंपनियों पे ताला लगा दिया या है |

४ बलात्कार को लेकर प्रधानमंत्री जी ने कहा की ये एक राक्षसिक प्रवृति है| हमे मिलकर देश से इसको मुक्त करना होगा |

५ भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रहे है | विकाशशील परियोजनाओं ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है | दुनिया का भरोसा भारतीय अर्थव्यवस्था पे बढ़ा है|

६. GST , MSP और बेनामी सम्पति जैसे कानूनों की सफलता ने देश में पारदर्शिता की दिशा में  कदम आगे बढ़ाये है |

७. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वैज्ञानिको का भी आभार व्यक्त किया | १०० सैटलाइट प्रक्षेपित करके भारत ने विश्व में कीर्तिमान स्तापित किया है| जल्द ही वैज्ञानिको की मदद से नाविक app लांच की जायेगी जो की नाविकों के लिए काफी मददगार होगी |  २०२२ तक अंतरिक्ष में मानव सहित यान भेजने का लकध्या तय किया गया है|

८ . WHO की रिपोर्ट के अनुसार ३ लाख बच्चो की जान स्वछता की जागरूकता से भारत में बच है | स्वच्छ भारत अभियान में हर वर्ग का सहयोग मिला है |

९ माओवाद अब १२६ जिलों से सिमटकर केवल ९० जिलों तक रह गया है | मावोवादी गतिविधिओ में भी भरी कमी आयी है |

१०. आयुष्मान भारत योजना के तहत १० करोड़ परिवारों को ५ लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जायेगा |