File not found
INSPIRATION

ये स्टार्स कभी थे बैकग्राउंड डांसर

बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर है जिनका फॅमिली बैकग्राउंड ही फ़िल्मी दुनिया से जुडा हुआ है | पर कुछ ऐसे चेहरे भी हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपना डंका मनवाया है | जीहा बॉलीवुड में आज ऐसे कई सुपरस्टार है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर से की | उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा की लीड एक्टर के पीछे नाचते नाचते एक दिन उनकी किस्मत उनके खुद एक बड़ा एक्टर बना देगी | चलिये आप को बताते है कुछ ऐसे ही स्टार्स |

काजल अग्रवाल

Image result for actress in background dancer

अजय देवगन के साथ फिल्म " सिंग्हम" में नज़र आने वाली बेहद ही खूबसूरत अदाकारा काजल अग्रवाल  पहले एक बैकग्राउंड डांसर थी | काजल ने ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म " क्यों हो गया ना " के " प्यार में सौ उलझने हैं " सॉंग में काम किया था जिसमें वो ऐश्वर्या राइ बच्चन के ठीक पीछे नज़र आ रहीं हैं | काजल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था की एक दिन वो खुद इतनी बड़ी स्टार बन जाएँगी | काजल ने हिंदी के आलावा साउथ की कई फिल्में भी की है |

शुशांत सिंह राजपूत

Image result for actress in background dancer

टीवी क्वीन एकता कपूर के सीरियल " पवित्र रिश्ता " से अपन करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर शुशांत सिंह राजपूत आज किसी भी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं | "शुद्द देसी रोमांस" "काई पो ची" "पी के" जैसी कई हिट फिल्म दे चुके शुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर से की थी | अगर आप गौर करे तो ऋतिक रोशन के साथ फिल्म " धूम 2 " के गाने में आप को शुशांत नज़र आयेंगे |

डेज़ी शाह

Image result for actress in background dancer

सलमान खान की फिल्म " तेरे नाम " से डेज़ी ने अपने करियर की शुरुआत की थी बतौर बैकग्राउंड डांसर | जीहा डेज़ी फिल्म तेरे नामा के " लगन लगी" गाने में सलमान खान के बगल में डांस करती नज़र आ रहीं है | खुद डेज़ी ने भी ये बात कई बार कुबूल की है की कहाँ वो सलमान की बैकग्राउंड डांसर थी और आज वो सलमान खान के साथ लीड कर रहीं है |

शाहिद कपूर

Image result for actor in background dancer

बॉलीवुड का चोकलेटी बॉय शहीद कपूर ने अपने करियर में अनगिनत हिट फिल्मे दी है पर क्या आप जानते हैं की बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लाकबस्टर फिल्म " दिल तो पागल है" में शाहिद कपूर एक बैकग्राउंड डांसर थे | जीहा इस फिल्म का गाना " मुझको हुयी ना खबर " में शाहिद करिश्मा कपूर के पीछे नाचते हुए नज़र आ रहें हैं | फिल्म " ताल " में भी शाहिद ऐश्वर्या राय बच्चन के पीछे " कहीं आग लगे लग जावे " गाने में नाचते नज़र आ रहें है |

दिया मिर्ज़ा

Related image

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा दिया मिर्ज़ा ने भी अपना फ़िल्मी करियर बैकग्राउंड डांसर के रूप में ही किया था | उन्होंने एक साउथ इंडियन फिल्म की थी जिसमें उन्हें किसी ने भी नोटिस नही किया |

फराह खान

Image result for farah khan in background dancer

फरहान खान जो आज खुद एक बहुत बड़ी कोरियोग्राफर हैं उन्होंने भी कई फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर का काम किया | अगर अब आप ध्यान से देखे तो आप को फराह नज़र आएँगी फिल्म "सदा शुहागन' के " हम हैं नौजवान " गाने में | फरहा ने खुद ये बात कई बार कही है की उन्होंने कभी नहीं सोचा था की आज वो इतने बड़े स्टार्स को अपनी उँगलियों पर नचायेंगी |