File not found
INSPIRATION

सोनम की शादी में नहीं जाएँगी दीपिका

बॉलीवुड में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा है अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर की शादी की | और कल हमने आप सभी को ये खबर दी थी की सोनम कपूर और आनन्द आहूजा की शादी का ऐलान कर ही दिया गया है । जीहा ये शादी मई को मुंबई में की जायेगी | शादी में  मेहँदी से लेकर संगीत तक की सारी खबर हम आप को दे चुके है और अब बारी है उस गेस्ट लिस्ट की जिसमे बॉलीवुड के कई बड़े नामचीन लोग शामिल है |

सोनम की शादी में वैसे तो पूरा बॉलीवुड ही नज़र आएगा क्योकि इस के दो कारन है एक तो सोनम खुद एक स्टार है तो उनके इंडस्ट्री में काफी अच्छे रिश्ते है वही पापा अनिल कपूर तो बॉलीवुड के सुपरस्टार  रह चुके है ऐसे में इस शादी में केवल एक नहीं बल्कि दो दो पीढियो के स्टार नज़र आयेंगे |

sonam

करीबी सूत्रों की माने तो करीना कपूर खान और सैफ अली खान , करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर के साथ जाह्नवी और खुशी कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन , मलाइका अरोरा, अमृता अरोरा  के साथ-साथ कई बड़े सितारे सोनम की शादी में शिरकत करेंगे। वैसे हम आप को बता दे की इस शादी में रणवीर सिंह अकेले ही आयेंगे | जीहा दीपिका पादुकोण कपूर खानदान की इस शादी का हिस्सा नहीं बन पायेंगी।अब आप यही सोच रहे होंगे की आखिर दीपिका को क्या गिला शिकवा है सोनम कपूर से जो वो उनकी शादी में नहीं आ पा रही है |

दरअसल सोनम की शादी के वक़्त दीपिका पादुकोण भारत में ही नहीं रहेंगी। जीहा जिस वक़्त सोनम सात फेरे लेंगी उस वक़्त दीपिका पादुकोण न्यू-यॉर्क में होंगी। ये बात तो आप जानते ही है की दीपिका पादुकोण अकेली ऐसी भारतीय हैं, जो इस साल टाइम मैगजीन के टॉप 100 इन्फ्लूएंशल लोगों में अपनी जगह बना पायी हैं। इसलिए वो अमेरिका में कुछ इवेंट्स के चलते बिजी रहेंगी। खबरों की मानें तो 7 मई को दीपिका पादुकोण टाइम मैग्जीन का एक इवेंट अटेंट करेंगी। उसके बाद वो कान फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस रवाना हो जाएँगी | और उनका ये प्रोग्राम 8 मई से लेकर 19 मई तक चलेगा। ऐसे में भला वो सोनम की शादी का हिस्सा कैसे बन सकती है |