File not found
INSPIRATION

गुंडों ने बीच सड़क पर लड़की के साथ की छेड़खानी, पुलिस ने 4 को लिया हिरासत में

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान करने वाली वीडियो सामने आई है जिसकी हम आप कल्पना भी नहीं कर सकते। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक नाबालिग लड़की को करीब आधा दर्जन लड़के पकड़कर उसके साथ छेड़खानी कर रहे हैं। इस दौरान सभी लड़के उस लड़की के कपड़े उतारने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि लड़की भैया प्लीज.. भैया प्लीज की गुहार लगा रही है। उसके साथ नोंच-खसोट कर रहे हैं, हर लड़का उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है। लड़की उन सभी से खुद को बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही है।

इस मामले की जांच के लिए एसआईटी की दो टीमें गठित की गई हैं। वहीं चार लोग हिरासत में लिए गए हैं। इस बात की जानकारी देत हुए पटना के जोनल आईजी एन एच खान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अमर, दीपक और सुनील शामिल है जबकि चौथा नाबालिग है।

आईजी ने बताया कि घटनास्थल जहानाबाद के भरथुआ में कांको थाना क्षेत्र में है। आईजी ने दावा किया कि पुलिस ने इस मामले की स्वयं जांच की है। पुलिस ने उस मोबाइल को ले लिया है जिससे वो वीडियो बनाई गयी है। उन्होंने घटना को शर्मनाक बताते हुए घटना से जुड़े वीडियो को बेवजह वायरल करने और दिखाने को गैरकानूनी बताया है। आईजी ने कहा कि पुलिस इस मामले में गिरफ्तार किये गये सभी आरोपियो को स्पीडी ट्रॉयल के तहत पॉस्को एक्ट में सजा दिलायेगी।