File not found
INSPIRATION

दीपिका और रणवीर के घर बजेगी शहनाई

बॉलीवुड में सोनम की शादी के बाद लगता है अब शादियो की छड़ी लगने वाली है | या यूँ कहे की सोनम की शादी की खबर ने बॉलीवुड के कई कपल्स के सोते अरमान जगा दिए है और अब उन्होंने भी मन बना लिया है शादी का | अब आप यही सोच रहे होंगे की आखिर हम किसकी बात कर रहे है तो चलिए हम आप को बताते है की हमारी नज़रे टिकी है बॉलीवुड के उस हॉट कपल पर जिनके प्यार की कसमे खायी जाती है | जीहा हम बात कर रहे है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की |

खबरों की माने तो सोनम और आनंद की शादी के बाद दीपिका और रणवीर सिंह के घर शहनाई बजने वाली है | खबरे तो यहाँ तक है की दोनों की शादी की तैयारियां इनके बंगलौर और मुंबई के घर पर शुरू भी हो चुकी हैं | पर इस बात की पूरी कोशिश की जा रही है की ये खबर बाहर ना आये | कहाँ होंगी इनकी शादी ,कैसे और कौन सा दिन रखा जायेगा ,कौन सा होगा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन इनकी शादी का इन सभी पर तैयारियां शुरू हो चुकी है |

करीबी सूत्रों की माने तो दीपिका और रणवीर सिंह दोनों ही अपनी शादी को निजी रखना चाहते है | जहा एक तरफ उनेक घर वाले चाहते है की इनकी शादी शाही अंदाज़ में हो वही इन दोनों का कहना है की ये अपनी शादी बहुत ही सिंपल तरीके से करना चाहते है जहा ना ही इन्हें जादा गेस्ट चाहिए और ना ही मिडिया | हा शादी के बाद ये दोनों एक ग्रैंड रिसेप्शन देकर सभी को इनवाईट जरूर करेंगे |

अभी कुछ ही दिनों पहले ये खबर आयी थी की दीपिका और रणवीर सिंह की फैमिली ने एक साथ लंच और डिनर किया और तभी से ये अंदाजा लगाया जा रहा है की दोनों परिवारों में इनकी शादी को लेकर कुछ तो खिचड़ी पाक रही है |