File not found
INSPIRATION

सोनम के संगीत में जान्हवी का धमाका

सोनम कपूर की शादी इस वक़्त बॉलीवुड की सबसे बड़ी न्यूज़ है | कई लोगो की नज़रे टिकी है सोनम की की शादी पर | हर कोई इस शादी की एक एक अपडेट जानना चाहता है | सोनम की शादी का वेनु बदल चूका है ये तो हम आप को बता ही चुके है ,की सोनम ने दादी के कारन अपनी शादी मुंबई में ही करने का निर्णय लिया है |

सोनम के संगीत की रस्म की तैयारी चल रही है जोरो शोरो पर | जहा सोनम की बहन रिहा कपूर और भाई हर्षवर्धन कपूर एक स्पेशल सॉंग तैयार कर रहे है सोनम के संगीत के लिए ,वही जान्हवी भी सोनम को अपनी परफॉरमेंस के जरिये एक तोहफा देना चाहती है | जीहा जान्हवी कपूर अपनी बड़ी बहन सोनम के संगीत पर अपनी परफॉरमेंस से चार चांद लगा देना चाहती है | और सबसे खास बात ये है की जान्हवी सोनम की शादी पर अपनी माँ श्री देवी के गानों पर थिरकती नज़र आएँगी | जान्हवी ने गाना भी सलेक्ट कर लिया है जिसमें " मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियाँ" और "किसी के हाथ ना आएगी ये लड़की" खास है |

ये तो हम आप को बता ही चुके है की सोंम के संगीत की कोरियोग्राफर है फरहा खान और खुद फरहा खान का कहना है की जान्हवी सोनम के संगीत सेरेमनी में सभी को चौंकाने वाली है अपनी दमदार परफॉरमेंस से | वैसे जान्हवी ही नहीं बल्कि सोनम के संगीत सेरेमनी में करन जौहर,रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर भी अपने डांस के जलवे बिखेरते हुए नजर आएंगे।

सोनम की शादी से जुडी एक बड़ी खबर ये आयी है की सोनम कपूर और आन्नद आहूजा अपनी शादी के लिए कार्ड नहीं छपवाएंगे | जीहा दरअसल दोनो का मानना  है की वेडिंग कार्ड में पेपर का बहुत नुकसान होता है और ये कार्ड पूरी तरह वेस्ट है ऐसे में उनकी शादी का सभी को ई-इनविटेशन भेजा जायेगा |

संगीत के लिए सभी करीबी लोगो को ई-इनविटेशन के साथ साथ फ़ोन भी किया जायेगा |