File not found
INSPIRATION

बेटी के गिफ्ट ने इमोशनल किया अभिषेक को

बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे उतने ही फेमस है जितना की उनेक स्टार्स माता पिता और इसी लिस्ट में शामिल है स्टार किड आराध्या बच्चन | आराध्या की छोटो से छोटी खबर न्यूज़ बन जाती है वो कहाँ आती है, कहा जाती है, कैसे एक्सप्रेशन दे रही है, और क्या चल रहा है ये सारा अपडेट हर कोई जानना चाहता है क्योकि उउनके नाम के पीछे एक बड़ा नाम जुड़ा है और वो है बच्चन का | हाल ही में आराध्या ने कुछ ऐसा किया है जिसे सुनकर आप का भी मन खुश हो जायेगा |

ये तो आप सभी जानते ही है की अभिषेक बच्चन आज कल बिजी थे अपनी फिल्म "मनमर्जियां" की शूटिंग में | और वहा शूटिंग के दौरान अगर कोई उन्हें सबसे जादा मिस कर रहा था तो वो है उनकी बेटी आराध्या | और जब आराध्या को पता चला की उनके पापा अभिषेक घर लौट रहे है तो उन्होंने कर ली अपने पापा को गिफ्ट देने की तैयारी | और आराध्य ने दिया पापा को वो तोहफा जिसे देखा कर अभिषेक काफी भावुक हो गए और उस गिफ्ट को शेयर किया अपने इंस्टाग्राम पर | और दिखाया सभी को अपनी बेटी का अनमोल प्यार |

अभिषेक बच्चन ने आराध्या के गिफ्ट को लेकर लिखा है " जब आप दो महीने बाद दफ्तर लौटे और आपको बेटी की ओर से एक नोट मिले तो...... मेरी बेटी का अब तक का सबसे प्यारा तोहफा" | अब आप यही सोच रहे होंगे की आखिर ऐसा क्या किया है आराध्य ने तो चलिए हम आप को बताते है |

अराध्या बच्चन के ये क्यूट सा नोट लिखा है पापा के लिए जिसे देखकर अभिषेक काफी इमोशनल हो गए |  

"हाउसफुल 3" के बाद अभिषेक नज़र आयेंगे फिल्म " मनमर्जियां" में जिसमें उनके साथ है तापसी पन्नू |