File not found
INSPIRATION

इनके प्यार ने कभी उम्र के फासले को नहीं देखा

कहते है प्यार न ही जात-पात देखा है और न ही उस के लिए उम्र कोई मायने रखती है और ये बात पूरी तरफ फिट बैठती है हमारे बॉलीवुड स्टार्स पर | जीहा अगर बॉलीवुड कपल की बात की जाए तो बहुत कम ही ऐसे कपल्स होंगे जिनकी उम्र में 1 या 2 साल का फर्क होना वर्ना कोई अपनी पत्नी से 20 साल बड़ा है तो किसी की पत्नी उनसे 5 साल बड़ी है | पर इनके प्यार के सामने ये उम्र की बाते इन्हें बहुत छोटी लगती है | चलिए आप को बताते है हमारी इंडस्ट्री में ऐसे कौन कौन से कपल्स है जिनकी उम्र में है काफी लम्बे फासले |

aishwarya

 ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे दिलचस्प जोड़ी कही जाती है पर क्या आप जानते है की ऐश अभिषेक से उम्र में 3 साल बड़ी है | अभिषेक का जन्म 5 फरवरी 1976 को हुआ था और ऐश्वर्या का 1 नवम्बर 1973 में | हां ये अलग बात है की दोनों को देखकर ऐसा कभी लगा ही नहीं की ऐश अभिषेक से उम्र में 3 साल बड़ी है |

saif

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और कपूर खानदान की लाडली करीना कपूर की शादी 2012 में हुई थी | और आप को ये जानकार आश्चर्य होगा की करीना सैफ से उम्र 10 साल छोटी है | सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 में हुआ, जबकि करीना का जन्म 21 सितंबर 1980 में हुआ था |

bipasha

बिपाशा और करन सिंह ग्रोवर की जोड़ी में भी है उम्र के काफी लम्बे फासले है | बिपाशा बासु का जन्म हुआ था 7 जनवरी 1979 में और करन सिंह ग्रोवर 23 फरवरी 1982 में जन्मे थे | मतलब करन बिपाशा से 3 साल छोटे है |

genelia

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की शादी 3 फरवरी 2012 में हुई थी | इन दोनों की उम्र में 8 साल का फर्क है | रितेश देशमुख का जन्म 17 दिसंबर 1978 में हुआथा  जबकि जेनेलिया डिसूजा का 5 अगस्त 1987 में | पर इनका अटूट प्यार इनके उम्र के अंतर को नज़र ही नहीं आने देता |

hema

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धरम जी की उम्र में 13 साल का अंतर है | धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 में हुआ था और हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर, 1948 में |

kunal

कुणाल खेमू और सोहा अली खान की उम्र में है 5 साल का अंतर | जीहा कुणाल सोहा से 5 साल छोटे है | कुणाल खेमू का जन्म 25 मई 1983 में हुआ है जबकिसोहा अली खान का 4 अक्टूबर 1978 में |

shirish kunder

फराह खान और शिरीष कुंदर की शादी 9 दिसंबर 2004 में हुई थी और दोनों के 3 बच्चे है और  इन दोनों के उम्र में 8 साल का अंतर है | जीहा शिरीष कुंदर फराह खान से 8 साल छोटे है |

sayra bano

बॉलीवुड की लिजेंट जोड़ी दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी 1966 में हुई थी | और इस जोड़ी की उम्र में जितना फासला है उसे जानकर हर कोई एक बार सोचने पर मजबूर हो जाता है | शायरा बनो दिलीप कुमार से उम्र में 21 साल छोटी है | दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 में हुआ था और सायरा बानो का जन्म 23अगस्त 1944 में |

इन स्टार्स की उम्र में भले ही कितने भी फासले क्यों न हो पर इनके प्यार ने कभी इन फासलों को इनके रिश्ते पर हावी नहीं होने दिया |