File not found
INSPIRATION

दुनिया का सबसे छोटा देश जिसकी जनसंख्या भारत के सिर्फ एक परिवार जितनी

दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहाँ की जनसंख्या भारत के एक परिवार से भी कम है। दुनिया का सबसे छोटा देश जिसकी कुल जनसंख्या सिर्फ 27 है। दुनिया का सबसे छोटा देश जिसका नाम सीलैंड है। ये देश इंग्लैंड के पास स्थित है, इस को दूसरी वल्र्ड वार के दौरान ब्रिटेन ने बनाया था। दुनिया का सबसे छोटा कहे जाने वाला देश सीलैंड नाम के इस देश में जनसंख्या मात्र सिर्फ 27 लोग की है जी हाँ ये सच है इस देश में सिर्फ 27 लोग ही रहते है । इसे दुनिया का सबसे छोटा देश कहा जाता है।

sealand

यह इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से लगभग 10 किमी. दूर स्थित सीलैंड खंडहर बन चुके समुद्री किले पर स्थित है। सेलैंड का क्षेत्रफल 250 मीटर यानी की करीब और इसे रूफ फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। इस देश की अपनी मुद्रा और स्टेम्प टिकट भी है। सीलैंड का क्षेत्रफल काफी कम है, ऐसे में इसके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। जब पहली बार इंटरनेट के जरिए लोगों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने खूब डोनेशन दिया। इससे यहां रहने वाले लोगों को आर्थिक मदद मिली।

रॉय बेटस को 9 अक्टूबर 2012 को सीलैंड का प्रिंस घोषित किया गया और उनकी मौत के बाद माइकल को यहां का राजा बनाया गया। सीलैंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली इसलिए इसे माइक्रो नेशन घोषित कर दिया गया। मान्यता ना मिलने के कारण वेटिकन सिटी को सबसे छोटा देश घोषित किया गया। यहां की जनसख्या 600 के करीब है।