File not found
INSPIRATION

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हुई

मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस शवदाह गृह में श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहां फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, और साफ-सफाई भी चल रही है। इस बात की जानकारी एएनआई ने ट्वीट करके दी है। बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार और पदमश्री अवार्ड से सम्मानित श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज दुबई से मुंबई पहुंचने वाला है। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।रिपोर्टों के मुताबिक, श्रीदेवी का पोस्ट मार्टम हो चुका है और लैब रिपोर्ट के बाद, उनके पार्थिव शरीर को मुंबई भेज दिया जाएगा। श्रीदेवी (54) का शनिवार रात निधन हो गया था। यहां वह एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आईं थीं। श्रीदेवी का शव इसलिए भारत नहीं भेजा गया, क्योंकि रविवार देर शाम तक दुबई पुलिस द्वारा अंतिम जांच रिपोर्ट नहीं दी गई थी। बॉलीवुड के सारे स्टार श्रीदेवी और बोनी कपूर के घर पर पहुंच रहे हैं। इनमें करण जौहर से लेकर अनुपम खेर तक शामिल हैं।



श्रीदेवी का पोस्टमार्टम पूरा किया जा चुका है। लेकिन ब्लड टेस्ट, रिपोर्ट और कानूनी औपचारिकताओं के चलते पार्थिव शरीर को आने में देरी हो रही थी। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके घर 'भाग्य बंगला' (वर्सोवा) में लाया जाएगा, पूरे घर को सफेद फूलों से सजाया गया है।

सूत्रों की मानें, तो श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सोमवार रात तक भारत पहुंचेगा। फॉरेंसिक विभाग के जनरल डिपार्टमेंट की मानें, तो रविवार देर रात श्रीदेवी के ब्लड सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा गया था। सोमवार को सुबह 10 बजे (दुबई के समय के अनुसार) तक रिपोर्ट आए थी जिसके बाद ही डेथ सर्टिफिकेट दिया गया यानी दुबई से करीब दोपहर 3:30 बजे तक ही शव निकल पाएगा और देर शाम तक मुंबई पहुंच पाएगा।